प्रधान संपादक जय प्रकाश पोर्ते
*छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही, 50,000/- रुपये कीमत के 10 नग पड़वा जप्त।*
कबीरधाम जिले में पशुओं की अवैध बिक्री, तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश पर चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया पुलिस द्वारा सुबह लगभग 09:00 बजे ग्राम पिपरिया में धनराज चंद्राकर की दुकान के सामने पशु तस्करी करते पाए जाने पर दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। आरोपी अवैध रूप से मवेशियों को मारते-पीटते हुए ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा मौके पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से कुल 10 नग पड़वा बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 50,000/- रुपये है। उक्त पशुओं के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर आरोपियों के द्वारा किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं किया।
उक्त मामले में चौकी दशरंगपुर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 413/26, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार आरोपी—*
* विरेन्द्र, पिता जगमोहन धृतलहरे, निवासी ग्राम बाघामुड़ा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम।
* कमलेश, पिता रामरूप दिवाकर, निवासी पिपरिया, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पशुओं की अवैध तस्करी, अवैध बिक्री एवं पशुओं के प्रति क्रूरता जैसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
