प्रधान संपादक जय प्रकाश पोर्ते

अहिवारा, छत्तीसगढ़।भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के दशहरा मैदान, अहिवारा में पंथी नृत्य के विशाल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजन में 2000 मांदर की थाप के साथ 3000 पंथी नर्तकों द्वारा पारंपरिक पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम के आयोजक एवं भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के संस्थापक दिनेश चतुर्वेदी हैं। आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पंथी नृत्य परंपरा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

हजारों मांदर की गूंज और हजारों पंथी नर्तकों की सामूहिक प्रस्तुति इस महाकुंभ का मुख्य आकर्षण होगी। यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के साथ ही सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित करेगा।

जिले में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी राजेश कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष पंडरिया, जिला कबीरधाम निभा रहे हैं। संगठन की ओर से क्षेत्रवासियों एवं कला-संस्कृति प्रेमियों से बेनर, पोस्टर के माध्यम से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed